फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: खेलो हरियाणा गेम्स का आज से आगाज, दमखम दिखाएंगे 11 हजार से अधिक खिलाड़ी

Fri, 16 Dec 2022 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया कि हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को सरकार की ओर से ट्रैक सूट भी दिया जाएगा और विजेता खिलाड़ियों को अलग से इनाम दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
खेलो हरियाणा गेम्स आज से शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार से प्रदेश में खेलो हरियाणा गेम्स का आगाज होगा। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 11718 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अगली बार खेलों इंडिया यूथ गेम्स से पहले प्रदेश में खिलाड़ियों को तराशने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को लिए सरकार ने 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डाइट तय की है। साथ ही खिलाड़ियों का आना और जाना निशुल्क रहेगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा, खिलाड़ियों के रहने का भी प्रबंध किया गया है। खेलो हरियाणा में उन सभी खेलों को शामिल किया गया है, जो खेलो इंडिया में शामिल हैं। इन खेलों में 18 साल से नीचे के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया कि हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को सरकार की ओर से ट्रैक सूट भी दिया जाएगा और विजेता खिलाड़ियों को अलग से इनाम दिए जाएंगे। 

नौ जिलों में होने वाले खेलों के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पंचकूला में कुल 2002 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहां बास्केटबाल, बाक्सिंग, वालीबाल और महिला हाकी के खेल होंगे। अंबाला में तैराकी और जिम्नास्टिक के खेलों में 1210, यमुनानगर में भारोत्तोलन और लान टेनिस में 528, कुरुक्षेत्र में हाकी पुरुष, साइकिलिंग और गतका खेल में 1298, करनाल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, केनोइंग, फेंसिंग के 2266, रोहतक में टेबल टेनिस, कबड्डी, कुश्ती खेलों में 1430, जींद रोओविंग और योगा में 660, गुरुग्राम में तीरअंदाजी, जूडो और फुटबॉल खेल में 1144 और फरीदाबाद में खो खो, शूटिंग और मलखंब प्रतियोगिता में 1180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें