फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खरमास की समाप्ति, विवाह सहित अन्य शुभ कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खरमास की समाप्ति के साथ ही विवाह सहित अन्य शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। वहीं, सूर्य मीन राशि को छोड़कर 13 अप्रैल की रात 3:21 बजे मेष राशि में प्रवेश कर गया है। यह बात सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख और कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल से विवाह कार्य भी शुरू हो गए हैं। अप्रैल माह में विवाह के 10 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29 और 30 अप्रैल की तिथियां शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्योतिष ग्रंथों में कहा गया है कि मेष राशि में सूर्य उच्च का होता है। ऐसे में घर में सुख-संपदा और सौहार्द बना रहता है। कारोबार में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सूर्य के मेष में प्रवेश करने से ही ग्रह के मंत्री बनते हैं। इस बार सूर्य राजा और मंत्री दोनों हैं। खरमास समाप्ति के बाद सभी शुभ कार्य शुरू होते हैं। ऐसे में विवाह, मुंडल गृह प्रवेश सहित सभी शुभ कार्य शुरू होंगे।
श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-18 श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि जब सूर्य मीन राशि में और धनु राशि में होते हैं, तब खरमास होता है। खरमास में किसी प्रकार का शुभ कार्य नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें