खरड़। शहर की आबादी के बीच बना खरड़ का म्यूनिसिपल पार्क आज भी अनेक सुविधाओं से वंचित है। सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है लेकिन पार्क में लोगों के मनोरंजन के साधन गायब हो चुके हैं। पार्क में सैर करने आने वाले लोगों की मांग है कि खरड़ नगर परिषद के अधिकारी व पार्षद पार्क का दौरा कर लोगों की समस्याओं का निदान करें। खरड़ नगर परिषद की जमीन को अवैध कब्जों से बचाने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पार्क का निर्माण करवाया था, जब वह खरड़ नगर परिषद के प्रधान थे।