फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप का मोदी से सवाल, पत्नी क्यों नहीं रखते साथ?

Sun, 01 Feb 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी से खाप पंचायत सवाल करेगी कि वे अपनी पत्नी को साथ क्यों नहीं रखते। इसके लिए उत्तर भारत की खापों की महापंचायत मार्च में बुलाई जाएगी। सर्व जातीय दाड़न खाप के पूर्व प्रधान महाबीर सिंह डूमरखां द्वारा उत्तर भारत की सभी खापों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को सर्व जातीय दाड़न खाप के पूर्व प्रधान ने कपास मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बेटी बचाने की मुहिम चलाने वाले प्रधानमंत्री को खाप कटघरे में खड़ा करेगी। इस मौके पर डूमरखां ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर भी सवाल उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन को इस अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। क्योंकि उन्होंने दो लड़कियों को गोद लिया हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत करने का खाप स्वागत करती है। इसके लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने जसोदाबेन के साथ शादी की

डूमरखां ने कहा कि आज नारी को सशक्त बनाने की बातें करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे अपनी पत्नी को साथ रखें। अपनी पत्नी को कुछ समय साथ रखने के बाद छोड़ कर नारी का अपमान किया है।

नारी के प्रति अगर उनके मन में थोड़ा सा भी सम्मान है तो वो अपनी पत्नी को अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से खाप यह भी सवाल पूछेगी कि जब नरेंद्र मोदी ने जसोदाबेन के साथ शादी की तो उसे छोड़ा क्यों, जब वो अपनी पत्नी को साथ ही नहीं रख सकते तो शादी क्यों की थी। इस मौके पर जिले सिंह श्योकंद, राकेश कोथ, लीला, बलकार, रामनिवास, राजेंद्र, बेदी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें