फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: खाप नेताओं का एलान- पहलवान निर्णय लें तो दिल्ली की दूध और सब्जी की सप्लाई बंद कर देंगे

Tue, 30 May 2023 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहलवानों पर हुई कार्रवाई के विरोध में हिसार के हांसी में रामायण टोल प्लाजा संघर्ष समिति के सदस्यों ने टोल फ्री कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो पाई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई।
विज्ञापन
खाप पंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवानों पर रविवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को हरियाणा में कई शहरों में प्रदर्शन हुए और पुतले फूंके गए। सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक आदि जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बृजभूषण शरण सिंह के पुतले फूंके गए। जींद में खटकड़ टोल पर कल से चल रहा धरना 23 घंटे बाद शाम चार बजे समाप्त हो गया लेकिन किसान नेताओं और खाप प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर पहलवान बेटियों का संदेश आता है तो वे दोबारा धरने पर बैठकर बॉर्डर सील और टोल फ्री कराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


फोगाट खाप के प्रधान बलवंत ने चरखी दादरी में कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हुई है और हर नागरिक ने सरकार की ज्यादती देखी है। इसका मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है और ये तभी संभव होगा जब संगठित होकर बेटियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी जाए। खटकड़ टोल कमेटी प्रधान सतबीर बरसोला ने कहा कि बैठक में हरियाणा से दिल्ली सप्लाई किए जाने वाले दूध, फल, सब्जी व अन्य सामान को बंद करने का निर्णय लिया गया। जब पहलवान कोई निर्णय लेंगे तो वे लोग इन सभी वस्तुओं को हरियाणा से दिल्ली भेजना बंद कर देंगे।

हिसार में किसान नेताओं और पुलिस के बीच में हुई धक्का-मुक्की
पहलवानों पर हुई कार्रवाई के विरोध में हिसार के हांसी में रामायण टोल प्लाजा संघर्ष समिति के सदस्यों ने टोल फ्री कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो पाई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। वहीं भिवानी में लघु सचिवालय के बाहर किसान और जन एवं महिला संगठनों ने केंद्र सरकार और बृजभूषण का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। गांव धनाना में जाटू खाप 84 के धरने पर कांग्रेस नेता तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


बेटियों को न्याय दिलाने को जारी रहेगी लड़ाई: सोनिया 
सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया दूहन ने कहा कि खिलाड़ियों बेटियों को न्याय के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इसमें शुरू ही खाप पंचायतें और किसान साथ दे रहे हैं। एक बार फिर से न्याय के लिए आंदोलन खड़ा किया जाएगा। दूहन ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर केस दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें