दुबई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया था अमृतपाल
डीआईजी स्वप्न शर्मा ने बताया कि जिस मर्सिडीज गाड़ी में अमृतपाल घूमता था, वह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नशा तस्कर रणदीप के भाई की है। गाड़ी के बारे में पूरी जांच की जा रही है। इस गाड़ी के लिए पैसा कहां से आया और उससे अमृतपाल के क्या संबंध है? उधर, काउंटर इटेंलिजेंस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबकि अमृतपाल सिंह दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह दुबई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया। अमृतपाल को धर्म के नाम पर भोले-भाले युवाओं को फंसाने के लिए कहा गया है। इसके लिए पैसा आईएसआई देगी।
खंडा आतंकवादी जगतार सिंह तारा का करीबी
अमृतपाल का कनेक्शन यूनाइटेड किंगडम (यूके) से भी जुड़ रहा है। उसके यूके स्थित सिख कट्टरपंथी और शिरोमणि अकाली दल (मान) के उपाध्यक्ष अवतार सिंह खंडा के साथ लिंक है। खंडा आतंकवादी जगतार सिंह तारा का करीबी है। पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तानी नेताओं द्वारा नई दिल्ली में नेताओं पर हमला करने और पंजाब में धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। इसमें इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह रोडे कमांड कर रहा था और अप्रत्यक्ष रूप से अमृतपाल सिंह उसके संपर्क में था।
यह भी पढ़ें: अब तक का सबसे बड़ा खुलासा: ISI के संपर्क में था अमृतपाल, बना रहा था आनंदपुर खालसा फोर्स