फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गढ़ में केजरीवाल ने बादल परिवार और कैप्टन को दी चुनौती

Fri, 20 Jan 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी के पांच गांवों में रोड शो और जनसभाएं कर बादल पिता-पुत्र को ललकारा।
विज्ञापन


 केजरीवाल ने आप प्रत्याशी जरनैल सिंह के पक्ष में सुबह गांव सरावां बोदला से रोड शो शुरू किया, जो गांव बुर्ज सिधवां, फुल्लूखेड़ा, लंबी और मंडी किल्लियांवाली पहुंचकर संपन्न हुआ।
   
उक्त गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश को नशामुक्त किया जाएगा और तस्करों को जेल में डाला जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लंबी के पांच गांवों में केजरीवाल का रोड शो

केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
सूबे में युवाओं को रोजगार के प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिअद दोनों मिले हुए हैं और बारी-बारी सत्ता पर राज करते आए हैं। 

मगर इस बार लोगों को इनकी चालों में नहीं आना चाहिए। 
  इस मौके पर लंबी से आप प्रत्याशी जरनैल सिंह, मलोट प्रत्याशी प्रिंसिपल बलदेव सिंह आजाद, पूर्व सरपंच अवतार सिंह, नरिंदर सिंह नोटी, इंद्रजीत सिंह डबवाली ढाब और रमेश अरनीवाला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें