फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा स्कूल के काव्या और नील चेंजमेकर्स वर्ल्ड कप के टॉप-50 में

विज्ञापन
विज्ञापन
चेंजमेकर्स वर्ल्ड कप के टॉप-50 में चयन, यूएनओ जिनेवा में देंगे प्रेजेंटेशन
विज्ञापन

चंडीगढ़। डड्डूमाजरा गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की कक्षा आठवीं की काव्या और सातवीं के नील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। दोनों का चयन 1एम1बी चेंजमेकर्स वर्ल्ड कप 2026-27 के टॉप-50 विद्यार्थियों में हुआ है। उन्होंने अटल इनोवेशन मिशन के मार्गदर्शन में दो महीने तक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अरविंदर कौर के मार्गदर्शन में शिक्षक भरत भूषण और ज्योति भारती ने उनकी तैयारी में सहयोग किया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों ने प्लेज, एक्ट और इन्फ्लुएंस मिशन पूरे किए और कई फ्लैश चैलेंज में हिस्सा लिया। काव्या ने 2 अक्तूबर को संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाषण भी दिया। टॉप-50 में चयन के बाद काव्या और नील को यूएनओ जिनेवा में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम और वर्कशॉप के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद दोनों टॉप-3 में जगह बनाने के लिए अपना प्रेजेंटेशन देंगे। स्कूल प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें