फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांड: 23वें गवाह ने कोर्ट में किया खुलासा, टार्चर कर लिखवाए गए बयान

Sun, 05 Aug 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कठुआ दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में शनिवार को अभियोजन पक्ष की ओर से 22वें गवाह के रूप में पेश किए गए फोटोग्राफर के बयान पर जिरह नहीं हो पाई। कोर्ट की ओर से मांगे गए पूरे दस्तावेज अभियोजन पक्ष पेश नहीं कर पाया, इस कारण कोर्ट ने 23वें गवाह के बयान पर जिरह कराई। अब फोटोग्राफर के बयान सोमवार को दर्ज किए जाएंगे। वहीं, 23वें गवाह ने भी पिटाई कर बयान लिखवाए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


गवाह को क्राइम ब्रांच ने कई दिन तक पीटा
साहनी ने कहा कि जिस 23वें गवाह को पेश किया गया है, उनका काम केवल केस के वाकये का नक्शा बनाना था। बचाव पक्ष का जवाब है कि 3 अप्रैल को जब नक्शा बनाया जाना था तब उसके हाथों में हथकड़ी लगी थी। इस दौरान इस गवाह को क्राइम ब्रांच ने कई दिन तक पीटा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें क्राइम ब्रांच के हर कमरे में पीटा गया, चाहे वो एसएसपी का कमरा हो, अन्य अधिकारियों के कमरे या कॉन्फ्रेंस हॉल। इस गवाह ने कोर्ट में माना कि क्राइम ब्रांच ने उसे टॉचर्र कर बयान लिए और लिखवाए, जिसकी शिकायत कोर्ट में की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें