चंडीगढ़। सेक्टर-20 के गुरुद्वारा साहिब कलगीधर खेड़ी में वैसाखी के मौके पर कथा कीर्तन समागम हुआ। इस संबंध में दो दिन पहले श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए जिसका शनिवार को भोग डाला गया। इस मौके पर कथा और कीर्तन दीवान सजाया गया। अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई करनजीत सिंह भाई गुरदित्त सिंह और भाई तजिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इसके अलावा सेक्टर- 21 के गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरतेग सिंह, भाई मक्खन सिंह और भाई गगनदीप सिंह ने कीर्तन किए। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई निरपाल सिंह ने सिख इतिहास व गुरमति सिद्धांत पर कथा विचार प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार गुरिंदर बीर सिंह, सचिव हुकुम सिंह, मोहिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सुच्चा सिंह, सुखजिंदर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गुरिंदर बीर सिंह ने गुरु साहिब और पूरी संगत का धन्यवाद किया।