फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: काश्वी गौतम को चंडीगढ़ टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छत्तीसगढ़ में 16 सितंबर से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ महिला टी-20 इनविटेशनल टूर्नामेंट के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ की महिला टीम का चयन किया है। टीम की कप्तानी काश्वी गौतम को सौंपी गई है। वहीं अन्य खिलाड़ियों में शिवी पांडे्य, पलक राणा, सुमन राजपूत, शिवांगी यादव, तान्या वर्मा, अराधना बिष्ट, ईशाना चड्डा, कुमारी शिबी, नंदिनी शर्मा, मोनिका पांडेय, पारूल सैनी, प्रियंका गुलेरिया, दिव्या शर्मा, रजनी शर्मा का नाम शामिल है। टीम की कोच पुष्पानी बेनर्जी, प्रशिक्षक शुचि कौशिक और फिजियो ओमी यादव होंगी। टीम के चयन के लिए यूटीसीए ने 5-7 सिंतबर तक कंबाइंड महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कराया था। हालांकि इसमें टॉप थ्री में जगह बनाने वालीं रमीजा बेगम और मोनिका जे. बिश्नोई को टीम में जगह नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ महिला टी-20 इनविटेशनल टूर्नामेंट के लिए जब चंडीगढ़ की टीम को चुना जा रहा था तब वहां उपस्थित तीन चयनकार्ताओं में खिलाड़ियों के चयन को लेकर आपसी मतभेद भी रहे।
विज्ञापन




टीम में चुनी गई खिलाड़ी इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
नाम मैच रन विकेट नाम मैच रन विकेट

नाम मैच रन विकेट
तान्या वर्मा 3 52 00 रमीजा बेगम 3 21 7

इशाना चड्डा 3 42 3 सिमरनजीत कौर 3 52 0

पारूल सैणी 3 15 5 मोनिका जे.बिश्नोई 3 00 8

प्रियंका गुलेरिया 2 35 3 सुनीता रानी 3 00 2

दिव्या शर्मा 3 53 0

नंदनी शर्मा 3 05 1

कोट

चयनकर्ताओं का कहना है कि रमीजा बेगम तथा मोनिका जे.बिश्नोई टी-20 के प्रारूप में फिट नहीं बैठ रहीं थीं। इसके कारण उनका चयन नहीं किया गया -मंजीत सिंह, ऑपरेटिंग मैनेजर, यूटीसीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें