चंडीगढ़ में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। सुहागिनों ने चांद का दीदार करने के बाद अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। करवाचौथ पर रविवार को मंदिरों में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। शाम चार बजे से ही महिलाएं मंदिरों में सज धज कर पहुंचना शुरू हो गई। मंदिर के पुजारियों ने व्रतियों को करवाचौथ की कथा सुनाई। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
चंडीगढ़ में महिलाओं को उनके पतियों ने कुछ इस अंदाज में पानी पिला कर व्रत तुड़वाया।
Visuals of #KarvaChauth celebrations in Chandigarh pic.twitter.com/M5s73HucfS
— ANI (@ANI) October 8, 2017
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी ईश्वर दत्त शास्त्री और पंडित सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह कार्तिक की कथा हुई। शाम में करवाचौथ व्रत करनेवाली सुहागिनों ने मंदिर आकर कथा सुनी। एक हजार से भी अधिक महिलाएं मंदिर में आकर समूह में कथा श्रवण किया। महिलाओं ने आपस में थालियां भी बटाई। कथा सुनने के लिए महिलाएं इंतजार भी करती रहीं।
लुधियाना में महिलाओं को उनके पतियों ने कुछ इस अंदाज में पानी पिला कर व्रत तुड़वाया।
Visuals of #KarvaChauth celebrations in Delhi and Ludhiana pic.twitter.com/O3kRQBuDK8
— ANI (@ANI) October 8, 2017
उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के श्री शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में पूजा के लिए पहुंची। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर सहित अन्य मदिरों में भी सुहागिनों की भीड़ रही। इस अवसर पर सुहागिनों ने भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की। महिलाएं सामूहिक रूप से मंदिर में पूजा की और कथा श्रवण की।
करवाचौथ व्रत में मंदिर में पूजा के लिए आई सुहागिनों में अर्चना सिंह, संगीता रानी, श्वेता गोयल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि अपने परिवार और पति की सुख शांति और समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। सेक्टर-11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में करवाचौथ पर बड़ी संख्या में महिलाएं कथा सुनने आई। महिलाएं सामूहिक रूप से कथा सुनी।