फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोरः पाकिस्तान पहुंचे नवजोत सिद्धू, कहा- तोड़ने वाले से जोड़ने वाला बड़ा होता है

Wed, 28 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी सीमा (अमृतसर)
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के लिए रखे जाने वाले नींव पत्थर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू मंगलवार दोपहर दो बजे अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गए। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पाकिस्तान वाघा सीमा पर सिद्धू को फूलों के हार पहनाए गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान रवाना होने से पहले नवजोत सिद्धू ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण दोनों देशों के बीच एक पुल का काम करेगा। इससे दोनों देशों के लोग एक दूसरे के नजदीक आएंगे। अब भी दोनों देशों के लोग क्रिकेट मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण रेगिस्तान में हुई उस बारिश की तरह है, जिसकी महक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। बाबा नानक का दर दोनों देशों के बीच कई संभावनाओं को खोलेगा।

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि तोड़ने वाले से जोड़ने वाला बड़ा होता है। बाबा नानक हिंदुओं के गुरु और मुसलमानों के पीर हैं। दोनों सरकारों के प्रयास दिलों को जोड़ने वाले हैं। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर द्वारा स्वागत करने के बाद सिद्धू ने पाकिस्तान वाघा सीमा पर मीडिया से बातचीत भी की। सिद्धू कड़ी सुरक्षा में लाहौर पहुंचे। पाकिस्तान सरकार ने सिद्धू को तीन दिन का वीजा दिया है। वे ननकाना साहिब और गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन के लिए जा सकते हैं। सिद्धू ने पाकिस्तान रवाना होने से पहले अटारी सीमा पर सभी औपचारिकता पूरी की। 

पवित्र सरोवर का जल लेकर गए लौंगोवाल

करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए 28 नवंबर को पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर का जल लेकर पाकिस्तान रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में लौंगोवाल ने कहा कि पिछले 66 साल से सिख पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन की अरदास कर रहे हैं।

करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद सिखों की अरदास पूरी होगी। पाकिस्तान जाने से पहले भाई लौंगोवाल ने करतारपुर कॉरिडोर निर्माण को लेकर अरदास की। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पाकिस्तान नहीं गए हैं।

 
विज्ञापन

अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला भी निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए। औजला अपने साथ श्री हरमंदिर साहिब की हर की पौड़ी का पवित्र जल साथ लेकर गए हैं। उन्होंने चांदी की एक छोटी सी गागर में पवित्र जल को डाला है। औजला ने मंगलवार को पहले श्री हरमंदिर साहिब में शीश निवाया, घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। औजला अटारी सीमा पर स्थापित सद्भावना गेट से नंगे पांव पाकिस्तान के वाघा सीमा पर पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान रेंजर्स को फलों का टोकरा भेंट किया।

हरदीप पुरी और हरसिमरत कल पाकिस्तान जाएंगे 
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और हरदीप पुरी के बुधवार को अटारी सड़क सीमा से पाकिस्तान रवाना होने की संभावना है। मंगलवार को अटारी सीमा पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों का इंतजार होता रहा। शाम चार बजे के बाद अटारी-वाघा सीमा के प्रवेश द्वार बंद हो जाते हैं। दोनों मंत्री शाम चार बजे तक नहीं पहुंचे। संभावना है कि वह बुधवार को पाकिस्तान जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें