पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने पेशी से गैरहाजिर रहे संत रामपाल के केस में हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही, हरियाणा के डीजीपी और गृह सचिव को आदेश कर किए है कि 17 नवंबर को हर हालत में रामपाल को हाइकोर्ट में पेश किया जाए।
इसके अलावा सरकार को नोटिस जारी करते हुए पूछा गया है कि क्यों न कत्ल केस में रामपाल की जमानत रद्द कर दी जाए। गौरतलब है कि 2013 में तीन लोगों की मौत और हिंसा के मामले में संत रामपाल आरोपी हैं।
आज संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी थी। त रामपाल खुद को अस्वस्थ बताकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं और उनके साथी ढाका कोर्ट के सामने पेश हुए थे।