फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्नाटक ने चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में पहले दिन 5 विकेट पर 298 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्नाटक ने रविवार को हुबली के केएससीए स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 298 का स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती ओवरों में मयंक अग्रवाल (9) और अनीश के वी (2) सस्ते में आउट होकर टीम को 13/2 पर मुश्किल में छोड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद करुण नायर (95 रन, 164 गेंद) ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को संभाला और मध्यक्रम में महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। वे अपने शतक से पांच रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने कर्नाटक को मजबूती दी। स्मरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था। नायर के साथ उनकी 119 रन की साझेदारी मैच का अहम मोड़ रही। चंडीगढ़ की ओर से निशुंक बिरला सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 85 रन देकर 2 विकेट, जबकि जगजीत सिंह संधू, राज अंगद बावा और तरनप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें