फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: करण सिंह ने आईटीएफ का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। राउंडग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी करण सिंह ने मिस्र के शर्म अल शेख में आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर एम-15 टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया। करण ने साथी भारतीय खिलाड़ी अथर्व शर्मा के साथ फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त निकिता इयानिन और करीम इब्राहिम की जोड़ी को 7-6, 6-4 से हराया। यह इस साल करण का पांचवां खिताब है। पिछले दो महीनों में वह तीन खिताब जीत चुके हैं और पांचवीं बार फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी शानदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें