फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कपिल देव ने संभाला पीजीटीआई का अध्यक्ष पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का अध्यक्ष पद संभाला है। कपिल देव, जिन्होंने एक शौकिया गोल्फर के रूप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वह पिछले तीन वर्षों से पीजीटीआई के गवर्निंग बॉडी के उपाध्यक्ष और सदस्य रहे हैं। तब से उन्होंने भारतीय पेशेवर गोल्फ को आगे आकार देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कपिल ने बताया कि पीजीटीआई का अध्यक्ष बनना एक सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष रहा हूं और बोर्ड में हूं, इसलिए खिलाड़ियों की ओर से अध्यक्ष चुना जाना सम्मान की बात है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें