फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सैनी सरकार में दूसरे नंबर पर कंवरपाल, रणजीत चौटाला अब भी ऊर्जा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव की ओर से जारी हुई वरिष्ठता व अलॉट विभागों की सूची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंत्रियों की वरिष्ठता सूची, मंत्रियों के संक्षिप्त पद नाम और उन्हें अलॉट विभागों की सूची वीरवार को जारी की। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी सूची के मुताबिक सीएम नायब सिंह के पास 13 विभाग हैं, जिनमें गृह विभाग, राजस्व, आबकारी एवं कराधान, माइनिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकार में दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री कंवरपाल हैं। उनके पास छह विभाग हैं। पिछली सरकार में वह स्कूली शिक्षा व अन्य विभाग थे। तीसरे नंबर पर उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा हैं। शर्मा के पास चार विभाग हैं। वहीं, चौथे नंबर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला हैं। रणजीत चौटाला हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, मगर विधानसभा अध्यक्ष ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। पांचवें नंबर पर वित्त मंत्री जेपी दलाल हैं। दलाल के पास वित्त समेत चार विभाग हैं। छठे नंबर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल और सातवें नंबर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता हैं। गुप्ता के पास आयुष और सिविल विमानन विभाग भी हैं। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में सबसे वरिष्ठ शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा हैं। उनके बाद सूची में क्रमश: विकास एवं पंचायत व सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा, परिवहन मंत्री असीम गोयल, सिंचाई मंत्री डा. अभय सिंह यादव, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि और पर्यावरण व वन मंत्री संजय सिंह हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें