फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने कंवरजीत राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को वार्ड नंबर-33 के पार्षद कंवरजीत राणा को नगर निगम की सदन में विपक्ष का नेता घोषित किया है। राणा पहले से ही सदन में मुखर होकर मुद्दों पर बोलते रहे हैं और पार्टी का पक्ष रखते हैं। मेयर चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सदन में एक साथ हैं। भाजपा की तरफ से राणा व अन्य कुछ पार्षद ही बोलते नजर आते हैं। ऐसे में भाजपा ने आधिकारिक रूप से उन्हें सदन में विपक्ष का नेता घोषित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा के महासचिव व मनोनीत पार्षद अमित जिंदल की तरफ से आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें