फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 22 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा के होंगे पुख्ता प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

सड़कों पर तैनात रहेगी पुलिस, शिविरों में लगाने होंगे सीसीटीवी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 22 जुलाई से 2 अगस्त चलने तक वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्य मार्गों और अन्य मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। साथ ही अलग-अलग जिलों में यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे और उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी भी रहेंगे। शिवरात्रि पर राज्य के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। अधिकतर श्रद्धालु यमुनानगर के रास्ते से कांवड़ लेकर आते हैं और अपने-अपने गांवों और शहरों में जाते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। यमुनानगर में भी कांवड़ यात्रियों को लेकर अधिकारियों ने बैठक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस को निर्देश दिए गए कि आवश्यकता पड़ने पर कांवड़ यात्रा को डाइवर्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


शिविर के लिए लेनी पड़ी अनुमति
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा कांवड़ियों के लिए जगह-जगह जो शिविर लगाए जाएंगे उनकी अनुमति अपने-अपने उपमंडल के क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय से लेनी होगी। शिविर सड़क मार्ग से 200 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। कांवड़ियों के शिविर अन्य समुदाय के धार्मिक स्थानों से उचित दूरी पर लगाने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें