फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना चावला ने मेहनत और ज्ञान से दिखाई महिला शक्ति की झलक : गवर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के 55वें दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने अपने ज्ञान और मेहनत से महिला शक्ति का अनुपम प्रदर्शन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में जन्म लेना वरदान है, लेकिन भारत के लिए काम करना उससे भी बड़ा सम्मान। समारोह में 683 बीटेक, 56 एमटेक और 40 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

पेक के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया ने संस्थान की उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की। राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक सौंपे और कोऑपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी रवींद्र कुमार त्यागी को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
गवर्नर कटारिया ने पेक की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान का उज्ज्वल इतिहास इसका वर्तमान है। यहां के विद्यार्थी मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत 2047 जैसे राष्ट्रीय मिशनों को गति देंगे। ज्ञान हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है और इसे राष्ट्र व समाज के कल्याण में लगाना हमारा कर्तव्य। कल्पना चावला, आर्यन डोगरा और जसपाल भट्टी जैसे सितारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रोबोटिक्स और एआई का युग है लेकिन आपकी योग्यता ही देश को आगे ले जाएगी। नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने शिक्षा को पवित्र क्षेत्र बताते हुए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तारीफ की। उन्होंने कहा, साधन कम हो सकते हैं, लेकिन आपका सम्मान ही आपकी असली दौलत है। शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त मानव तैयार करना जरूरी है। समारोह में आईएएस एच राजेश प्रसाद, प्रेरणा पुरी, निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़, आईएएस दीप्रवा लाकड़ा, प्रो. राजेश कुमार भाटिया और डीन प्रो. एसके मंगल भी मौजूद रहे।

इन्हें मिले मेडल
गजलवीर कौर, मोहित, आयुष प्रताप, कंवलप्रीत कौर, मेहुल मंगला, पीयूषा, धीरज बत्रा, रिजिबल कात्याल और आकाश राउत को गोल्ड मेडल मिला। राजविंदर सिंह, कोपल शर्मा, कमलप्रीत सिंह, साहिल शर्मा, नवनीत यादव, नव्या गर्ग, अरिनजॉय नंदी, पार्थ जैन, यशिता बंसल, आर्यवीर सिंह, पुष्कर गर्ग, अभिनव अग्रवाल, शौनक गुप्ता, दीपांक खैरा और गौरव गाेयल को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें