सैलानियों की संख्या कम होने के कारण रेलवे ने कालका से शिमला के चलने वाली हॉडी डे स्पेशल टॉय ट्रेन को बंद कर दिया है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि शिमला जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। नववर्ष आने से पहले तक सैलानियों का तांता लग गया था।
इसके चलते टॉय ट्रेन में वेटिंग लिस्ट भी काफी थी। ऐसे में विभाग ने सैलानियों की सुविधा के लिए हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन और स्पेशल रेल कार शुरू की थी।