कालका के मेन बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में शिखर बनाने के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री दिगंबर जैन सभा द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
बैंड- बाजे व ढ़ोल नगाड़ों के साथ यह कलश यात्रा विभिन्न जगहों से होती हुई कालका ठाकुर द्वारा मंदिर स्थित वाबड़ी से जल भर वापिस दिंगबर जैन मंदिर में आकर संपन्न हुई।
इस मौके पर सभा के प्रधान देवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री एसडी जैन, मंत्री अनिल जैन, अशोक कुमार जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।