फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के शिष्टमंडल ने कजौली व 39 वाटरवर्क्स अपग्रेडेशन की दी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने शहर में पानी के प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद कजौली और सेक्टर-39 वाटरवर्क्स के अपग्रेडेशन पर सहमति जताई है। वहीं, 70 मीटर पाइप बदलने के साथ अन्य स्थानों पर पाइप डालने पर भी सहमति जताई है। पांच दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ आया प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लौट गया।
स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि शहर में सातों दिन 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए फ्रांस सरकार 500 करोड़ का ऋण दे रही है। वहीं, इस प्रोजेक्ट के लिए फ्रांस डेवलपमेंट एजेंसी (एफडीए) चंडीगढ़ को 80 करोड़ यूरोपियन यूनियन ग्रांट दे रही है, जो वापस नहीं करना है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अब फ्रांस सरकार व फ्रांस डेवलपमेंट एजेंसी के बीच समझौता होगा। इधर, डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक्स अफेयर्स हमारे प्रोजेक्ट की समीक्षा करेगा। प्रोजेक्ट में एक लंबी समयावधि के लिए सहायक नियुक्त किया जाएगा, जो टेंडर डॉक्यूमेंट बनाएगा। इस तरह इस प्रोजेक्ट का टेंडर करने में लगभग छह माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

काम में हुई देरी तो लगेगा जुर्माना
प्रतिनिधिमंडल ने साफ कहा है कि इस प्रोजेक्ट में ध्यान रहे कि समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो जुर्माना लगाया जाएगा। जितने समय में जितना काम करना है, किन्हीं कारणों से काम में देरी हो रही है तो तत्काल सूचित कर काम की समय सीमा बढ़ाने के बारे में बताना होगा। इसलिए ठेकेदार को इन सभी बातों के लिए पहले अवगत करा दें।
विज्ञापन

शहर में देखी प्रोजेक्ट की जरूरत
प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे के पहले दिन स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारियों से मुलाकात की। अगले दिन कजौली वाटर वर्क्स, सेक्टर-39 वाटर वर्क्स, शिकायत केंद्र, बिलिंग सेंटर में निरीक्षण किया। उसके बाद पार्षद व जनप्रतिनिधियों से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। वहीं, मलोया व कॉलोनी नंबर-4 में जाकर भी लोगों से चर्चा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें