लड़कों ने गवर्नमेंट हाईस्कूल इंदिरा कॉलोनी की टीम को 70-25 के स्कोर से हराया। लड़कियों ने जीएमएसएएस-20 को 64-36 के स्कोर से हराया। प्रधानाचार्य संगीता बसीन और शारीरिक शिक्षक शिवमूरत और अनिल कुमार ने टीम को उनकी उपलब्धि के लिए सराहना की। शिवमूरत ने बताया कि टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा, सेमीफाइनल मैच में लड़के और लड़कियों की टीम ने गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल-12 को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम के कोच अनिल कुमार ने बच्चों को अच्छी तैयारी करवाकर मैदान में उतारा, जिसका परिणाम स्वर्ण पदक जीतना रहा।