फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: जस्टिस एजी मसीह राजस्थान व जस्टिस एमएस रामचंद्र बने हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी

Sun, 28 May 2023 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। दोनों जल्द ही मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एजी मसीह को राजस्थान व जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों जल्द ही मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

विज्ञापन


जस्टिस एजी मसीह ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की और जून 1987 से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत आरंभ की। पंजाब एजी कार्यालय में असिस्टेंट, डिप्टी व एडिशनल एजी रहने के बाद वह 10 जुलाई 2008 को एडिशनल जज बने और 14 जनवरी 2011 को स्थायी जज के रूप में शपथ ली।

जस्टिस एमएएस रामचंद्र राव ने हैदराबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1989 में लॉ की डिग्री हासिल की और उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। इसके बाद वह एडवोकेट के तौर पर एनरोल हुए। बाद में उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन


29 जून 2012 को उन्हें आंध्रप्रदेश का एडिशनल जज नियुक्त किया और 4 जुलाई 2013 को स्थायी जज बने। उन्हें 31 अगस्त 2021 से तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 12 अक्तूबर 2021 को उनका तबादला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें