फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जूनियर महिला कोच ने व्यक्ति पर लगाए पीछा करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जूनियर महिला कोच ने एक व्यक्ति पर पीछा करने का आरोप लगाया है। उसने मौके से डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-21 पुलिस चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच सेक्टर-3 स्टेडियम में पहुंची थी। इसी दौरान महिला एक व्यक्ति पर भड़क गई। उसने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति सीआईडी से है और व्यक्ति सुबह से एक गाड़ी में अपने तीन साथियों के साथ उनका पीछा कर रहा है। उनके पास पिस्टल भी है जो दिखाकर मुझे धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला कोच ने व्यक्ति की वीडियो भी बनाई। वहीं, सीआईडी में कार्यरत व्यक्ति का कहना है कि वह अपनी डयूटी के चलते स्टेडियम में पहुंचे थे और उनके पास कोई पिस्टल नहीं है। सेक्टर-21 पुलिस चौकी के इंचार्ज ने महिला कोच को लिखित शिकायत देने को कहा लेकिन उन्होंने अभी शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें