फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो चैंपियनशिप के आखिरी राउंड में खिलाड़ियों ने किया यह..

विज्ञापन
विज्ञापन
ंडीगढ़। स्टेट जूडो चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। खेल परिसर सेक्टर 34 में हुए आखिरी राउंड के मुकाबले में लड़काें के अंडर-12 के 30 किलो भार वर्ग में विक्रांत ने पहला स्थान, दीपक ने दूसरा, दक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-12 के 30 किलो भार वर्ग में वर्षा पहले, दिव्या दूसरे और शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। कैडेट गर्ल्स प्रतियोगिात के 44 किलो भार वर्ग में कामिनी यादव पहले, संध्या दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रहीं। इसकेबाद 48 किलो भार वर्ग में मेहक सिंह पहले, किरन दूसरे, जसप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 52 किलो भार वर्ग में कोमल पहले, खुशी दूसरे और सानिया रॉय तीसरे स्थान पर रहीं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें को सम्मानित किया गया। इनमें सब जूनियर वर्ग में विवेक और सपना, कैडेट वर्ग में संजय चौहान और कामिनी यादव, जूनियर वर्ग में अमन और मेहक और सीनियर वर्ग में आर्यन और मनीषा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें