फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज, शुरू हुई अटकलें

Tue, 18 Jun 2019 11:54 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh BJP - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर मुहर लगते ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सियासी गलियारों में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश के लिए अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। नड्डा शहर के कई नेताओं के करीबी माने जाते हैं। उम्मीद है कि चंडीगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा की पसंद का ही होगा।
विज्ञापन


इसके लिए शहर के नेताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद से शहर के तमाम नेता सोशल साइट्स व फोन कॉल के जरिए जेपी नड्डा को बधाई संदेश देने में जुटे हैं। कई लोगों ने जेपी नड्डा के साथ अपनी पुरानी फोटो सोशल साइट्स पर शेयर की है। विभिन्न माध्यमों से नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए शहर के नेता गणित साधने में जुट गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शहर के कई नेता लगे हुए हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार युवा चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में है। इसके लिए नाम लगभग तय हो चुका है, आने वाले कुछ दिनों में एलान कर दिया जाएगा। दरअसल, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। टंडन ने पिछले साढ़े 9 साल से चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नड्डा का चंडीगढ़ से पुराना नाता

भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का चंडीगढ़ से काफी पुराना नाता रहा है। वर्ष 2013 में वह प्रदेश प्रभारी के रूप में चंडीगढ़ में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब और हरियाणा को मजबूत करने में भी नड्डा ने अहम भूमिका निभाई थी।

वर्ष 2014 में हरमोहन धवन को टिकट न देकर किरण खेर को टिकट दे दिया गया था, उस दौरान नाराज धवन को मनाने में नड्डा ने अहम रोल निभाया था। लोगों की मानें तो नड्डा भाजपा के हर कार्यकर्ता को काफी करीब से जानते हैं। शहर के विपक्षी नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं। माना जा रहा है कि नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से चंडीगढ़ में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जगत प्रकाश नड्डा को स्वागत के साथ शुभकामनाएं देता हूं। नड्डा चंडीगढ़ को काफी अच्छे से जानते हैं। उन्होंने शहर का कई बार दौरा किया है। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करते रहे हैं। वह पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे।
- संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

जगत प्रकाश नड्डा को शहरवासी काफी अच्छी तरह से जानते हैं। वह शहर में पार्टी का काम देखते रहे हैं। कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
- सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें