चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाली परेड में पीजीजीसी-11 के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पीजीजीसी-11 की पारुल कुंद्रा और जोसेफ राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में ट्राइसिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। जोसेफ एक एनएसएस स्वयंसेवक हैं, जो राजपथ पर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एनएसएस समूह का हिस्सा होंगे। वहीं, पारुल कुंद्रा नौसेना विंग एनसीसी कैडेट खंडगढ़ नौसेना इकाई का प्रतिनिधित्व करेंगी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. संगम दत्ता ने कहा कि वह छात्रों की असाधारण उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने दोनों को बधाई देते युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जोसेफ- फोटो : CHANDIGARH