पंजाब के स्कूलों में प्राइमरी लेवल पर जोनल खेल मुकाबले फरवरी में आयोजित किए जाएंगे। इसकी घोषणा पंजाब के शिक्षामंत्री सिंकदर सिंह मलूका ने की।
ये खेल लुधियाना, पटियाला, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर और संगरूर के साथ सरकारी सीसे स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।
इन स्कूलों की सरकार की ओर से खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 75.20 लाख रुपये दिए गए थे।
इन खेलों में पहले तीन स्थानों पर आने वालों को 15 अतिरिक्त अंक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 25 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।