फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भ्रष्टाचार के सबूत एक हफ्ते में पेश नहीं किए तो कानूनी कार्रवाई करेगी जजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र हुड्डा व अभय चौटाला को दी एक हफ्ते की मोहलत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह की ओर से जजपा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के अगले ही दिन पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित कोई सबूत है तो वह सात दिन में पेश करें, वरना पार्टी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार करेगी। चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो प्रमुख अभय चौटाला, निर्दलीय बलराज कुंडू का भी नाम लिया और कहा कि ये सभी लोग पूर्व में पार्टी को बदनाम करने की नियत से आरोप लगाते रहे हैं। इन सभी से सबूत पेश करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अब तक हम खामोश थे लेकिन हमारी खामोशी को कोई कमजोरी न समझे। भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने एक दिन पहले जींद में रैली कर जजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान भी कई लोगों ने उन पर और दुष्यंत चौटाला पर झूठे आरोप लगाए थे, मगर बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी और ऐसा ही हश्र इन नेताओं का होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम पर आरोप लगाने वाले जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं और इन नेताओं के बाज ना आने पर अदालत एक्शन लेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर भाजपा को फैसला लेना है। बीरेंद्र सिंह से पूछकर जजपा-भाजपा का गठबंधन नहीं हुआ है और आगे गठबंधन पर क्या फैसला होगा, वो भी उनसे पूछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जजपा एनडीए का हिस्सा है और आज प्रदेश की गठबंधन सरकार जनहित में मजबूती के साथ काम कर रही है। चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा, अभय चौटाला और बीरेंद्र सिंह सपना संजोए हैं कि दुष्यंत की राजनीति खत्म हो जाए। मगर उचाना समेत पूरे राज्य का आशीर्वाद दुष्यंत के साथ है।
विज्ञापन



जजपा कोर्ट जाए, हम उन्हें वहां भी नहीं छोड़ेंगे : बीरेंद्र सिंह
जजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जजपा को जरूर कोर्ट में जाना चाहिए। हम उन्हें वहां भी नहीं छोड़ेंगे। हम कोर्ट में भी प्रमाणित करेंगे कि किस तरीके से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। हमारे पास लोग आते हैं और खुलकर बताते हैं कि रिश्वत का खुला आलम है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अभी कुछ नहीं कहा है कि मैं कांग्रेस में जाऊंगा या फिर अपना अलग दल बनाऊंगा। फिलहाल जब तक गठबंधन है, मैं भाजपा में नहीं हूं। मेरे बेटे और पत्नी को भाजपा में रहना है या नहीं, यह सब उन पर निर्भर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के बयान पर उन्होंने कहा कि उदयभान का कोई वजूद नहीं है। रैली करके देख लें, उनके साथ कितने लोग आएंगे। उदयभान ने कहा था कि बीरेंद्र सिंह अब भाजपा गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं। वह उस समय कहां थे, जब यह गठबंधन हुआ था।
विज्ञापन


जलता है मजनू

इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा सीकर रैली को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला ने तंज कसा। सवाल के जवाब में दिग्विजय ने वेलकम फिल्म का डायलॉग बोला, कहा मजनू मुझसे जलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें