फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जजपा सभी दसों लोकसभा सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी की बैठक में हुआ फैसला, चंडीगढ़ सीट से भी खड़ा करेगी उम्मीदवार
विज्ञापन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में मंगलवार को हुई पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और निर्णय लिया कि पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बैठक में सुझाव आया कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भी पार्टी को उम्मीदवार उतारना चाहिए। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तय किया कि इस बारे में संभावनाएं तलाशनी चाहिए। हालांकि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पहले ही इस बारे में इशारा कर दिया था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और विभिन्न पैमानों पर उनका मूल्यांकन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर लोकसभा सीट के लिए आए नामों को शार्टलिस्ट किया गया। बैठक में राजधानी चंडीगढ़ में भी लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव आया जिस पर पार्टी नेतृत्व ने संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील, पूर्व मंत्री अनूप धानक, विधायक रामकरण काला, मास्टर राजकुमार सैणी, कुसुम शेरवाल, सुरेश मित्तल, बचन सिंह गुर्जर समेत वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें