फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जजपा यूएलबी सेल का विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा यूएलबी सेल का विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित
विज्ञापन

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कैथल निवासी सत्यनारायण बंसल, महेंद्रगढ़ निवासी एडवोकेट विनय यादव, गुरुग्राम निवासी बिजेंद्र सिंह रावत, नूंह निवासी राकेश कुमार, जींद निवासी तरसेम शर्मा, अंबाला निवासी जितेंद्र सिंह बब्बू और यमुनानगर निवासी डॉ. संदीप गुप्ता को नियुक्त किया है। सेल में रोहतक निवासी नरेंद्र फोगाट, गुरुग्राम निवासी नेत्रपाल गर्ग, अंबाला निवासी राकेश कुमार बाल्मीकि, करनाल निवासी ओमप्रकाश, हिसार निवासी शगुन शर्मा, करनाल निवासी अमित नैन और यमुनानगर निवासी अमित गुप्ता को प्रदेश महासचिव बनाया है। रोहतक निवासी मनजीत सरण, फरीदाबाद निवासी हरजीत सिंह, फतेहाबाद निवासी सौरभ चौधरी, रेवाड़ी निवासी प्रशांत सैनी, महेंद्र निवासी सुरेंद्र पटीकरा, पंचकूला निवासी राजकुमार सैनी और पानीपत निवासी प्रवीण जांगड़ा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। रोहतक निवासी सुनीत राणा, कैथल निवासी हरिकिशन सैनी, पंचकूला निवासी राजेश महला, नूंह निवासी कुलवंत सिंह, दादरी निवासी राहुल अहलावत, जींद निवासी राकेश कुमार, सिरसा निवासी श्याम लाल इंदोरा, पानीपत निवासी विनोद वाल्मीकि और हिसार निवासी एडवोकेट रवि मेहता यूएलबी सेल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे। वहीं, प्रदेश कार्यालय सह सचिव के पद पर गुरुग्राम निवासी दीपक यादव और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर गुरुग्राम निवासी किरण कांडपाल को नियुक्त किया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें