सरकार के लिए घातक साबित होंगे पीपीपी और पोर्टल
विधायक गौतम ने यह भी दावा किया आगामी चुनावों में सरकार के लिए ई-टेंडरिंग, परिवार पहचान पत्र और पोर्टल घातक साबित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में विधायकों की कोई पूछ नहीं है। सारे काम ऑनलाइन होते हैं। जॉब भी मेरिट के आधार पर मिलती है। सारे ठेके ई-टेंडरिंग के जरिए दिए जा रहे हैं। एमएलए सरकार से असंतुष्ट हैं। सरकार में अच्छे काम भी हुए हैं लेकिन पहले की सरकारों में विधायकों के काम होते थे।
जजपा पर भी कसा तंज
चार उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी गौतम ने निशाना साधा। साथ ही जजपा द्वारा राजस्थान में चुनाव लड़ने को लेकर भी गौतम ने तंज कसा। गौतम ने कहा कि पहले भी चौटाला परिवार दूसरे राज्यों में जाकर चुनाव लड़ चुका है लेकिन न तो पहले कोई चमत्कार हुआ और न ही इस बार होना है। यूपी में भी चौधरी चरण सिंह को हराने के लिए ये गए थे लेकिन मिला कुछ नहीं।