फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिग्विजय बोले- पिता व भाई के जेल जाने से पेट नहीं भरा तो अब भतीजे को भी जेल में डलवाना चाहते हैं अभय

Tue, 02 May 2023 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिग्विजय ने कहा कि बेहतर है कि अभय सिंह दुष्यंत चौटाला के जेल जाने के ख्याली पुलाव पकाने बंद करें और ऐलनाबाद हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें। वह परमात्मा से दुआ करता है कि अभय सिंह को सदबुद्धि दें और उनको कभी जेल न जाना पड़े।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला और अभय चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनलो विधायक अभय सिंह चौटाला के शराब घोटाले में हरियाणा के डिप्टी सीएम को जेल जाने को लेकर दिए बयान पर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि मेरे चाचा का अपने पिता और भाई के जेल के संघर्ष से पेट नहीं भरा, इसीलिए अब भतीजे को भी जेल भिजवाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


जनता ने अभय चौटाला की इसी नकारात्मक सोच की वजह से उन्हें राजनीति में हाशिये पर ला दिया है और दुष्यंत को सकारात्मक विकासशील सोच की वजह से सत्ता में पहुंचाया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यूं तो अभय चौटाला के भी अनेक मामले अदालतों में लंबित हैं लेकिन हमारी सोच अलग है और हम भगवान से दुआ करते हैं कि अभय सिंह को कभी भी जेल ना हो। अभय सिंह की सोच के साथ न्याय तो जनता को करना है।

दिग्विजय ने कहा कि बेहतर है कि अभय सिंह दुष्यंत चौटाला के जेल जाने के ख्याली पुलाव पकाने बंद करें और ऐलनाबाद हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें। वह परमात्मा से दुआ करता है कि अभय सिंह को सदबुद्धि दें और उनको कभी जेल न जाना पड़े।
विज्ञापन


एक और राजनीतिक मौके की तलाश में अभय
जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि ऐसा लगता है कि अभय चौटाला ने पिता और भाई के जेल जाने को एक राजनीतिक मौके के रूप में लिया और अब भतीजे को जेल भेजकर एक और राजनीतिक मौका ढूंढ रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह ऐसे राजनीतिक मौके की तलाश में समय खराब करने के बजाय दुष्यंत चौटाला से सीखते हुए सकारात्मक सोच के साथ राजनीति करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें