फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तैयार, हरियाणा के बाद अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को घेरेगी जजपा

Wed, 15 Jan 2020 11:58 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में दस सीटें जीतने के बाद जननायक जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाली की तैयारी अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने की है। भाजपा आलाकमान भी यह चाह रहा है कि दुष्यंत के माध्यम से दिल्ली में केजरीवाल के गढ़ को ढहाया जाए। फिलहाल इस मामले में परसो दुष्यंत चौटाला की पार्टी के नेताओं और भाजपा नेताओं के साथ बैठक है।
विज्ञापन


जिसके बाद यह फैसला होगा कि जजपा भाजपा दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ेंगी या फिर अपने अपने टिकट पर दोनों दल प्रत्याशी उतारेंगे। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि हरियाणा में भी यह कहा जाता था कि जजपा के पास 90 विधानसभा में उतारने के लिए प्रत्याशी नहीं है, लेकिन हमने सभी विधानसभाओं में चुनाव लड़ा।

अब दिल्ली में भी यही बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। पार्टी चाहेगी तो सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार देगी। यहां तक कि दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश में भी 11 सीटें ऐसी हैं। जहां पर जजपा का जनाधार है और वहां जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तैयार खड़े हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत ने इनेलो से अलग होकर अपना राजनैतिक दल खड़ा किया। एक साल पुरानी पार्टी को दस सीटें मिलने में कामयाबी हासिल हुई और दुष्यंत उप मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। दुष्यंत की बाचतीच से यह जाहिर हुआ कि वे पार्टी के विस्तार में लगे हैं।
विज्ञापन


भविष्य में सब कुछ ठीक रहा तो उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की हैसियत बढ़ाने की उनकी मंशा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें