जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए कुछ और पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें 3 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और 6 महिला जिलाध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। जेजेपी की कोर कमेटी की बैठक में कुल 23 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला हुआ है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि सतीश यादव को रेवाड़ी जिले का अध्यक्ष, सूबे सिंह बोहरा को गुरुग्राम जिले का अध्यक्ष, जबकि ठाकुर राजा राम को फरीदाबाद का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के जय भगवान शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, झज्जर निवासी सतपाल पहलवान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जींद निवासी अशोक गोयल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष में पूर्व विधायक रमेश खटक, बलदेव कृष्ण गोपाल त्यागी, सुगन चंद, जगरूप सिंह, पूर्व विधायक राव अमर सिंह, मंगत राम कपूर, छन्नो देवी, राजेंद्र गांधी उदयवीर भडाना, बलिंदर लंडा शामिल है।
इसके अतिरिक्त टोहाना निवासी कैलाशो रानी को फतेहाबाद, अंजू जागलान को कैथल, निशा मदान को कुरुक्षेत्र, सरोज बैनीवाल को सोनीपत, लतिका भारद्वाज को पलवल मीना मकड़ौली को रोहतक जिले की महिला अध्यक्ष दिया गया है।