फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-36 इस्कॉन और सेक्टर-20 गौड़ीय मठ में झूलन यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में रविवार को झूलन यात्रा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दोनों धार्मिक स्थलों पर भगवान राधा-माधव के लिए आकर्षक झूले सजाए गए। मंदिर परिसरों में फूलों, हरियाली और रंग-बिरंगी सजावट की गई। भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को झुलाया।
विज्ञापन

सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में विशेष रूप से यमुना तट की झांकी तैयार की गई है। यहां कृत्रिम झरने, हरियाली से सुसज्जित वन और यमुना किनारे झूले की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी। झूले पर राधा-माधव को विराजमान कर श्रद्धालुओं ने भगवान को झूला झुलाया।

सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में भी झूलन यात्रा के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और झूला सेवा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि झूलन यात्रा श्रावण मास की एकादशी से पूर्णिमा तक धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। श्रद्धालु भगवान को झूला झुलाने के लिए कतार में लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें