फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 के लॉकर से गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 के लॉकर से एक डॉक्टर का गहनों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर के मुताबिक, बैग में 25 से 30 तोले सोने के गहने थे। हैरत की बात है कि लॉकर को बिना तोड़े ही आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 निवासी डॉक्टर रजनीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 20 मार्च को जीएमएसएच-16 के गायनी वार्ड के लॉकर में अपना सफेद रंग का गहनों से भरा बैग रखा था। ड्यूटी खत्म करने के बाद बैग लॉकर में ही छूट गया। उन्हें लगा कि लॉकर सुरक्षित है और गहने बाद में ले जाएंगे। 11 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे जब उन्होंने लॉकर खोला तो गहनों वाला बैग गायब था। डॉक्टर का कहना है कि लॉकर टूटा भी नहीं था, क्योंकि उन्होंने खुद चाबी लगाकर उसे खोला। पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध भी लग रहा है। यह भी सवाल उठ रहा है कि सेक्टर-16 में मकान होने के बावजूद इतने दिन तक गहने अस्पताल के लॉकर में क्यों रखा गया था। इस बीच डॉक्टर ने एक दिन भी लॉकर खोलकर बैग चेक नहीं किया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें