फिल्मों में अभिनेत्री की ओर से पहनी गई ज्वेलरी को आजकल कलेक्शन के रूप में प्रस्तुत करना फैशन बन गया है।
राम लीला फिल्म के हिट होने के बाद फिल्म में ज्वेलरी डिजाइनर आशा कमल मोदी ने दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई ज्वेलरी (केशिका झुमकों) की प्रदर्शनी होटल माउंट वियु-10 में की।
आशा दिल्ली में ‘ज्वेलरी हाउस’ की संस्थापक हैं। पिछले 20 सालों से अपनी डिजाइन की हुई ज्वेलरी चंडीगढ़ में लगा रही हैं।
प्रदर्शनी में आपको 22 कैरेट सिलवर की ज्वेलरी मिलेगी जो गोल्ड प्लेटेड है। इसमें आपको 25 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिलेगा। ज्वेलरी के साथ अपको यहां स्टोन भी मिलेंगे, जिसमें पन्ना, रूबी, अंबर, लेपीस और ओपल्स हैं।
यह प्रदर्शनी 28 जनवरी तक होटल माउंट वियु रहेगी।