चंडीगढ़। सेक्टर-7सी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी की ज्वेलरी चुरा ले गए। पुलिस ने सेक्टर-26 थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बीते मंगलवार को उनके घर में से किसी अज्ञात ने ताले तोड़कर लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली है। सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस सहित अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।