फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा वैज्ञानिक के घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 निवासी डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) के रक्षा वैज्ञानिक के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का आभूषण चुरा ले गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब परिवार अपने मूल गांव बिहार गया था। मामले की सूचना पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार भारती ने बताया कि वह सेक्टर-42/ए स्थित डीआरडीओ कांप्लेक्स में रहते हैं। वह चंडीगढ़ स्थित डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) में रक्षा वैज्ञानिक हैं। बीते 7 नवंबर को परिवार समेत बिहार चले गए थे। जब 4 दिसंबर को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर चेक करने पर कमरे का सारा सामान बिखरा था। अलमारी से सोने की दो अंगूठी, सोने के आठ सिक्के, चार जोड़ी बाली, एक लॉकेट, छह नोजरिंग, एक चांदी का गिलास, एक पायल, दो कैमरा, मोबाइल, पंद्रह साड़ी और 15 हजार नकदी गायब थी। सेक्टर 36 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस वारदात स्थल समेत आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। पुलिस का कहना है आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नहीं रुक रही है चोरी की वारदात
शहर के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते एक नवंबर को भी सेक्टर-29 के आयरन मार्केट स्थित वीके डिस्ट्रीब्यूटर के एलजी गोदाम की डेढ़ फुट मोटी दो दीवार तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की एलईडी टीवी चोरी हुई थी। सीसीटीवी खंगालने पर एक आरोपी कैद था। इससे साफ हुआ कि वारदात को रात 1.30 से तड़के 4 बजे के बीच अंजाम दिया गया, लेकिन मामले में पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

घर से चेन और दस हजार नकदी चोरी
उधर, सेक्टर-8 की रहने वाली रंजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सेक्टर-46 निवासी हैं। आरोप है कि बीते 30 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब निवासी उनकी महिला रिश्तेदार समेत तीन ने घर से सोने की एक चेन और दस हजार नकदी चोरी कर लिया है। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अब महिला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें