फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result: ट्राई सिटी के चार सितारे चमके, जेईई मेन 2026 में किया शानदार प्रदर्शन; आरुष ने हासिल की AIR-8

Mon, 20 Apr 2026 11:02 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़

सार

ट्राई सिटी के छात्रों ने जेईई मुख्य 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। आरुष सिंघल ने एआईआर-आठ और अर्नव गांधी ने एआईआर-22 प्राप्त की है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ आरुष सिंघल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राई सिटी के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ और पंचकूला के चार होनहार छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर यह साबित किया कि सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत कंसेप्ट से सफलता पाई जा सकती है। इन नतीजों ने न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे ट्राई सिटी के शैक्षणिक माहौल को गर्व महसूस कराया है।

विज्ञापन


श्री चैतन्य इंस्टिट्यूट के छात्रों ने इस बार जेईई मेन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्राई सिटी को टॉप रैंक दिलाई है। चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की, वहीं पंचकूला के अर्नव गांधी ने भी 100 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर-22 हासिल कर हरियाणा टॉपर बनने का गौरव पाया। इसके अलावा निष्कर्ष वर्मा ने 99.999 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर-44 और यजत सिंघल ने 99.996 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर-100 हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन सभी छात्रों का प्रदर्शन यह दिखाता है कि ट्राई सिटी अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में मजबूती से अपनी जगह बना रहा है।

अर्नव गांधी, जो कक्षा 11 में ही तैयारी से जुड़े, ने 295/300 अंक हासिल किए। उनकी तैयारी का फोकस कंसेप्ट क्लियर करने, नियमित प्रैक्टिस और मॉक टेस्ट के विश्लेषण पर रहा। निष्कर्ष वर्मा की कहानी भी प्रेरणादायक रही, जिन्होंने एक औसत शुरुआत के बाद लगातार मेहनत से खुद को टॉप रैंक तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पढ़ाई को फ्लेक्सिबल तरीके से मैनेज किया और जरूरत के हिसाब से विषयों को समय दिया।वहीं यजत सिंघल ने भी निरंतर अभ्यास और मजबूत रणनीति के दम पर टॉप-100 में जगह बनाई।
विज्ञापन


संस्थान के अकादमिक डायरेक्टर (नॉर्थ) मृणाल सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी छात्रों को उनके लक्ष्यों तक पहुंचाने में इसी तरह सहयोग करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें