फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हॉर्टिकल्चर विंग के जेई का छंटाई किए कचरे को नहीं उठाने पर चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में स्वच्छता मानकों को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम चंडीगढ़ ने हॉर्टिकल्चर विंग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पर समय पर छंटाई (प्रूनिंग) कचरा न उठाने के मामले में चालान जारी किया। नगर निगम ने इससे पहले सेक्टर 21 पेट्रोल पंप के पास दक्षिण मार्ग पर जमा हुए हॉर्टिकल्चर कचरे को निर्धारित समय में न उठाने पर संबंधित जेई को नोटिस जारी किया था। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि समय सीमा में कचरा न हटाए जाने पर चालान सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कचरा न हटाने पर अब नगर निगम ने चालान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें