चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने रायपुर कलां गांव में रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। एस्टेट ऑफिस की प्रवर्तन टीम के सहयोग से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित इस अभियान में सरकारी संपत्ति पर अनधिकृत कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान कई अनधिकृत अस्थायी अतिक्रमण की पहचान की गई और बाद में उन्हें जेसीबी की मदद से साइट से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के कारण लगभग 7 एकड़ भूमि को खाली कराया गया, जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था।