जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि अगर भारत सरकार हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल है तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो खेत की रक्षा कौन करेगा? इस पूरे घटनाक्रम का सच दुनिया के सामने आना चाहिए।
आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है। कनाडा ने भारत पर हत्या का आरोप लगाया है। अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में जस्टिन ट्रूडो के खुलासे से दुनिया भर के सिखों का दिल टूटा है। इस घटना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 सिख नरसंहार की यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल है तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो खेत की रक्षा कौन करेगा? इस पूरे घटनाक्रम का सच दुनिया के सामने आना चाहिए।