फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जत्थेदार गड़गज्ज ने चीफ खालसा दीवान से अमृतधारी सदस्यों के बारे में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश पर सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह ने चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को नया पत्र जारी कर चल रहे मामले की रिपोर्ट मांगी है। पहले 23 जुलाई को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के पत्र में दिए गए आदेश के अनुसार चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसाइटी के कौन से सदस्य अमृतधारी हैं और कौन से नहीं, इसकी जानकारी पांच दिनों के भीतर दिए जाने का हुक्म किया गया था। इस संबंध में सीकेडी की ओर से उत्तर नहीं दिया गया। अब यह जानकारी 27 अक्टूबर तक सचिवालय को भेजे जाने के नए आदेश जारी कर दिए गए हैं। चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डाॅ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि दीवान श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है और कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट जल्द ही सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें