फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन: धरने पर किशोर ने लहराई राइफल, मचा हड़कंप

Mon, 13 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
धरने पर किशोर ने लहराई राइफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण के संबंध में जसिया में चल रहे धरने पर कुछ किशोर दूसरे दिन भी राइफल जैसी गन लेकर पहुंच गए। इस वजह से रविवार को चंडीगढ़ तक हलचल हो गई। डीसी अतुल कुमार ने न केवल धरना कमेटी के सदस्यों, बल्कि एसपी से भी बात की।
विज्ञापन


वहीं, एसपी पंकज नैन ने बताया कि गन नकली लग रही है, फिर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जबकि जाट आरक्षण संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष राज सिंह हुड्डा का कहना है कि ऐसे लोगों के लिए धरनास्थल पर जगह नहीं है। जल्द किशोर के परिजनों और गांव वालों से बातचीत की जाएगी। 

शनिवार को एक 14-15 साल का किशोर राइफल जैसी गन लेकर धरनास्थल पर आया था। हालांकि , वह एयरगन लग रही थी, लेकिन पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। वहीं, रविवार को फिर कार में सवार कुछ युवा गन लहराते हुए धरनास्थल पर पहुंचे। इससे पुलिस प्रशासन और अधिकारियों से लेकर चंडीगढ़ तक हलचल पैदा हो गई। तुरंत अधिकारियों ने आपस में बातचीत की। साथ ही मामले को धरना कमेटी के भी संज्ञान में लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किशोरों के लिए धरने पर जगह नहीं : हुड्डा

Jat reservation - फोटो : अमर उजाला
एयरगन लग रही, कमेटी को अवगत कराया 
डीसी अतुल कुमार का कहना है कि जसिया धरनास्थल पर एक किशोर के हाथ में गन लेकर आने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। देखने में एयरगन लग रही है जो पक्षी उड़ाने के काम आती है। फिर भी धरना कमेटी के सदस्यों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। 

ऐसे किशोरों के लिए धरने पर जगह नहीं : हुड्डा
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राज सिंह हुड्डा का कहना है कि मामला आज ही मेरे नोटिस में आया है। किशोर के बारे में पता करवाया जा रहा है। इस तरह किसी को नकली गन लेकर भी नहीं आने दिया जाएगा। किसी को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं है। 

शाम को फिर जसिया पहुंचे मलिक
रविवार को जसिया धरने को संबोधित करने के बाद यशपाल मलिक सोनीपत के गांव लाठ-जौली में चल रहे धरनास्थल पर चले गए थे। वहां से शाम करीब पांच बजे वापस जसिया के लिए चले। पौने छह बजे जसिया आए और आधा घंटे तक धरना कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग ली। इस दौरान 19 फरवरी को मनाए जाने वाले शहीदी दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद मलिक एक ढाबे पर पहुंचे और चाय पीकर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें