फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव की जांच के लिए चंडीगढ़ पहुंचे सेवानिवृत्त IPS

Wed, 02 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पद्मश्री प्रकाश सिंह मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंच गए। वे बुधवार से अपना काम संभाल लेंगे। हरियाणा सरकार ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर उपद्रव के दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान हुई चूक की जांच का काम प्रकाश सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और असम में पुलिस प्रमुख के पद पर रहे प्रकाश सिंह मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ पहुंचे। उनका कार्यालय सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में बनाया जाएगा, जहां वे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ कर सकेंगे। प्रकाश सिंह अपनी रिपोर्ट 45 दिन में सरकार को सौंपेंगे।

प्रदेश सरकार ने उन्हें कामकाज में सहयोग के लिए आईएएस और आईपीएस कैडर के दो-दो अफसरों की सेवाएं भी दी हैं। सीआईडी व सीबीआई का अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त पुलिस उप-अधीक्षक व निरीक्षक पद के दो इनवेस्टीगेटर की सेवाएं भी उन्हें दी जाएंगी।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह प्रदेश में मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की वर्तमान ढांचा, प्रक्रियाओं और प्रणालियों का अध्ययन कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझाव भी देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें